भागलपुर, मार्च 28 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। वर्ष 2024-25 में ट्रेनों के परिचालन क्षमता में बढ़ोतरी होने पर जीएम ने मालदा डिवीजन को मेडल देकर सम्मानित किया। यह मेडल मालदा डिवीजन के सभी रेलवे स्टेशन पर घुमा-घुमाकर रेल कर्मियों को दिखाया जाएगा। शुक्रवार को मालदा टाउन एक्सप्रेस से मेडल भागलपुर पहुंचा। ट्रेन के गार्ड ने भागलपुर स्टेशन अधीक्षक विनय प्रकाश को मेडल सौंपा। स्टेशन अधीक्षक ने स्टेशन पर घुमा-घुमाकर सभी रेल कर्मियों को दिखाया। इस दौरान रेलकर्मयों ने मेडल के साथ फोटो भी खिंचवाये। एसएस विनय प्रकाश ने बताया कि वर्ष 2024-25 में ट्रेनों के परिचालन और माल ढुलाई में मालदा का बेहतर प्रदर्शन रहा। इसलिए जीएम के द्वारा यह मेडल मिला है। बारी-बारी से मेडल डिवीजन के सभी रेलवे स्टेशन पर घुमाकर रेलकर्मियों को दिखाया जाएगा। शनिवार को इस मेडल को ...