बेहतर समाज के निर्माण के लिए निभाई अहम भूमिका
गाजीपुर, मार्च 22 -- गाजीपुर, संवाददाता। शहर के एक मैरेज हॉल में साहित्यकार विश्वमोहन शर्मा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। अतिथियों ने साहित्यकार विश्वमोहन शर्मा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनके द्वारा लिखे गये किताब समाज को बेहतर दिशा देने का का काम करेगा। यह आयोजन पं. विश्वनाथ शर्मा स्मारक समिति रेवतीपुर गाजीपुर के द्वारा किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण बिहारी राय ने पं. विश्वविमोहन शर्मा को जनपद के गौरव के रूप में याद किया। उन्होने कहा कि गाजीपुर के भूले बिसरे गौरवपूर्ण इतिहास को परिश्रम पूर्वक ढूंढ़ दूढ़कर एकत्र किया। जो उनकी पांच पुस्तकों में विद्यमान है। वह एक ईमानदार, कर्मठ एवं संवेदनशील व्यक्ति थे। कार्यक्रम का संचालन डा. व्यासमुनि राय ने किया। इस दौरान रविकान्त राय, वरिष्ठ भाजपा नेता पारसनाथ राय, कांग्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.