बेहतर समन्वय कर ट्रेनों में अपराध रोकने की बनी रणनीति
गोरखपुर, अप्रैल 16 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखपुर दौरे पर आए रेलवे पुलिस महानिदेशक श्रीप्रकाश डी ने बुधवार को समीक्षा बैठक करने के बाद गुरुवार को आला अफसरों से मुलाकात की। उन्होंने सिविल पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ के आपसी तालमेल को बढ़ाकर ट्रेन में सुरक्षित यात्रा पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के साथ डीजी ने रेलवे के जीएम उदय बोरवणकर, एडीजी गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन, आईजी आरपीएफ सत्य प्रकाश से वार्ता की। एक बैठक भी हुई, जिसमें रेल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ट्रेनों और रेलवे परिसरों में अपराधों की रोकथाम पर गहन चर्चा हुई।महिला और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- UP के रेल यात्रियों को खुशखबरी! गाजियाबाद-सहारनपुर रूट पर हाईटेक हुआ ट्रैक, फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.