समस्तीपुर, अगस्त 24 -- समस्तीपुर। मुख्यमंत्री आवास से सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) विद्यालयों की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से डीएम रोशन कुशवाहा ने बैठक में भाग लिया। बैठक में जिले के शिक्षा विभाग के पदाधिकारी और मॉडल स्कूल की छात्राएं भी शामिल हुईं। वीसी के माध्यम से मॉडल स्कूलों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, पठन-पाठन, आधारभूत संरचना और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान छात्राओं ने भी संवाद में हिस्सा लेकर विद्यालय में पढ़ाई और उपलब्ध सुविधाओं से जुड़ी अपनी बातें साझा की। डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सभी मॉडल स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने का निर्देश दि...