बेहतर शैक्षणिक कार्य के लिए 25 शिक्षक सम्मानित
बलरामपुर, अगस्त 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र बलरामपुर में उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य करने वाले 25 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। बीआरसी रिसोर्स सभागार में आयोजित कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा ने चयनित शिक्षकों को प्रमाणपत्र व शाल प्रदान कर सम्मानित किया। निपुण भारत अभियान के तहत कक्षा-कक्ष में प्रभावी शिक्षण रणनीति, पुस्तकालय के समुचित उपयोग, अनुशासन, समय प्रबंधन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण समेत विभिन्न मानकों के आधार पर शिक्षकों का चयन किया गया। सम्मानित शिक्षकों ने इसे अपने कार्य के प्रति जिम्मेदारी और उत्साह बढ़ाने वाला बताया। खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा ने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बेहतर शिक्षण के प्रयासों को प्रोत्साहित करने से विद्यालयों में सकारात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.