बेहतर शिक्षा से होगा समाज व देश का विकास
गंगापार, मई 4 -- सराय मदन में स्थिति राजवंती बालिका इंटरमिडिएट कॉलेज में इंटर और हाई स्कूल के मेधावियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति भजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश शुक्ल ने कहा कि किसी भी समाज व देश का विकास तभी संभव है, जब शत-प्रतिशत साक्षरता तय हो। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दें। न सिर्फ बेहतर शिक्षा दें, बल्कि इसके साथ ही उन्हें अच्छे संस्कार भी दें। कारण यह कि बगैर अच्छे संस्कार के हासिल की गई शिक्षा सिर्फ और सिर्फ काटों भरा ताज ही होती है। कालेज के प्रबंधक शिव बहादुर पटेल ने कहा कि बेहतर शिक्षा के साथ साथ बेहतर संस्कार होना भी जरूरी है। प्रधानाचार्य अनीता वर्मा ने कहा कि शिक्षा के बगैर इंसान कुछ भी नहीं होता है। इस दौरान आशीष कुमार सिंह, राम आश्रय, शिव कुमार, अजय कुमार पटेल, सरोज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.