बगहा, सितम्बर 14 -- बेतिया, बेका। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले शिक्षकों को सरकार द्वारा हमेशा सम्मानित किया जाता है। इससे अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलती है कि वे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करें। शिक्षक सिर्फ बच्चों को शिक्षा नहीं देते बल्कि समाज की दिशा और दशा तय करते हैं। उन्हें अपनी जिम्मेदारी के साथ बच्चों को शिक्षा देनी चाहिए। उक्त बातें विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव ने सोमवार को शहर के एक निजी विवाह भवन में सम्मान समारोह के दौरान कही। राजकीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय गढ़वा-भोगाड़ी, मझौलिया के प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा के सम्मान में अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा किया गया। डीपीओ पीएम पोषण कुमकुम पाठक ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत...