बरेली, अप्रैल 2 -- भमोरा। ब्लाक आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत नगला के कम्पोजिट विद्यालय में वार्षिकोत्सव मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जूनियर छात्र- छात्राओं ने सीनियर को विदाई दी। बीईओ ने सतीश वर्मा ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों जैसी सुविधा दी है। प्रधानाचार्य हेमंत सिंह ने अतिथियों का सम्मान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...