जहानाबाद, मई 14 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में घोसी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अहियासा की शिक्षिका राखी कुमारी एवं शिक्षक मोहम्मद सरफराज शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जहानाबाद प्रखंड के मध्य विद्यालय धनधर बिगहा की शिक्षिका प्रीति कुमारी को भी बेहतर शिक्षण पद्धति एवं छात्रों के प्रति समर्पित कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि जिले के विभिन्न विद्यालयों का लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- युवा 2 निरीक्षण के दौरान छात्रों से प्राप्त फीडबैक, शिक्षण गुणवत्ता, कक्षा संचालन एवं शिक्षकों के कार्...