बेहतर विद्यालय संचालन का दिया निर्देश
बेगुसराय, जुलाई 18 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक शुक्रवार को बीआरसी खोदावन्दपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कल्याण अधिकारी सह प्रभारी बीईओ पंकज कुमार ने की। उन्होंने सभी विद्यालय के शैक्षणिक माहौल में सुधार करते हुए बेहतर संचालन का निर्देश दिया। विद्यालय संचालन में अनियमितता बरतने वाले प्रधानाध्यापक के लिए कङा रुख अपनाने की बात कही। वहीं वर्ग कक्ष से कुर्सी हटाने का निर्देश दिया। वहीं सभी प्रारंभिक विद्यालय के प्रधान को अधिक से अधिक संख्या में पांचवी वर्ग के बच्चों को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का फार्म भरवाने का निर्देश दिया। वहीं पौधारोपण कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भाग लेने की बात कही। सभी प्रधान को समय से प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया। मौके पर एमडीएम बीआरपी रंजीत कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.