रुडकी, फरवरी 28 -- हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में शनिवार को विज्ञान दिवस मनाया गया। युवा वैज्ञानिकों ने विभिन्न मॉडल के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. अजयवीर सिंह पुंडीर, पिरान कलियर के थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार, महाविद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षा सुमन देवी और प्रभारी प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार ने किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विज्ञान प्रदर्शनी, मॉडल एवं पोस्टर प्रस्तुति रही। आयोजन समिति की संयोजक डॉ. दीपमाला कौशिक ने बताया कि यूजी एवं पीजी के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं नवाचार क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.