पटना, मार्च 2 -- बेहतर विकास और मानव विकास सूचकांक के लिए जनसंख्या नियंत्रण आवश्यक है। लोगों में इसके लिए जागरूकता फैलाने की जरूरत है। ये बातें डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने जनसंख्या नियंत्रण जागरूकता रथ ई-सारथी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान सोमवार को कहीं। डीएम ने परिवार नियोजन पखवाड़ा (6 मार्च से 20 मार्च) के दौरान जागरूकता फैलाने के लिए रथ को रवाना किया। डीएम ने कहा कि जिले में 48 रथ घूम-घूम कर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रेरित करेगा। रथों के माध्यम से परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध नि:शुल्क सेवाओं की जानकारी पहुंचायी जाएगी। मौके पर पटना के सिविल सर्जन, डीपीआरओ, डीपीएम (स्वास्थ्य) आदि भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.