बाराबंकी, मार्च 13 -- बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन के साथ कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत जिले की विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं रैंकिंग की गहन समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कुल 37 बिंदुओं पर विभागवार स्थिति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड में तृतीय और आईजीआरएस में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सभी अधिकारियों को बधाई दी। कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पित भाव से कार्य करते रहें। इसके साथ ही उन्होंने जिन विभागों की रैंकिंग अपेक्षित स्तर से नीचे है, उनके विभागाध्यक्ष व्यक्तिगत रुचि लेते हुए योजनाओं की प्रगति में शीघ्र सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सी, डी एवं ई श्रेणी में शामिल विभागों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.