जमशेदपुर, मई 5 -- आईसीएसई बोर्ड का रिजल्ट जारी होते ही साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं और बेहतर अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को निशाना बना रहे हैं। ठग खुद को प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों का प्रतिनिधि बताकर छात्रों और उनके अभिभावकों को फर्जी लिंक भेज रहे हैं। इनके जरिए एडमिशन, स्कॉलरशिप या विशेष ऑफर का लालच देकर ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है। साइबर सेल में ऐसे करीब 10 मामले सामने आए हैं, जिनमें व्हाट्सएप के जरिए छात्रों को संदिग्ध लिंक भेजे गए। कई अभिभावकों ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके बच्चों को बेहतर रिजल्ट के आधार पर नामी विश्वविद्यालयों में सीधे दाखिले का झांसा दिया जा रहा है। लिंक पर क्लिक करते ही निजी जानकारी मांगी जाती है या फिर भुगतान करने का दबाव बनाया जाता है। ठग विशेष रूप से उन छात्रों को टा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.