रांची, मार्च 8 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को लोक स्वास्थ्य संस्थान, नामकुम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित स्वास्थ्य मंत्री की पत्नी इरफाना इरफान एवं बतौर विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की पत्नी अनीता सिन्हा एवं एनएचएम ,झारखंड के एमडी की पत्नी मीनाक्षी झा उपस्थित थीं। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने 'झारखंड स्वास्थ्य प्रहरी कार्यक्रम' के तहत सांकेतिक रूप से राज्य की 42964 सहिया को प्रोत्साहन राशि के रूप में एकमुश्त 22000 रुपए का चेक प्रदान किया। साथ ही स्वास्थ्य कार्यक्रमों में बेहतर योगदान के लिए 48 सहियाओं, 24 सहिया साथी, 72 सीएचओ एवं 05 पांच महिला चिकित्सकों प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो देकर सम्मानित किय...