सहरसा, मार्च 16 -- सहरसा, नगर संवाददाता। एसपी हिमांशु ने यातायात थाना का निरीक्षण किया गया। थाना के अभिलेखों, उपलब्ध संसाधनों एवं यातायात प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रभावी एवं तकनीक-सम्मत यातायात नियंत्रण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 07 मैनपैक एवं 05 मेगाफोन उपलब्ध कराए गए। जिससे ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को त्वरित संचार स्थापित करने तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने में विशेष सहायता मिलेगी। एसपी ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन तथा आधुनिक संचार उपकरणों के समुचित उपयोग के माध्यम से शहर में सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नि...