बेहतर बोनस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का सम्मान
जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- जमशेदपुर। टाटा मोटर्स में बेहतर बोनस समझौते को लेकर सर्वोदय समिति की ओर से मंगलवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। समिति के सदस्यों ने महासचिव आरके सिंह, अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद समेत पदाधिकारियों और कमेटी मेंबरों को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। समिति के अध्यक्ष रियाजुद्दीन खान ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद यूनियन ने बेहतर बोनस समझौता कराया। प्रति कर्मचारी करीब 12,500 रुपये की बढ़ोतरी स्वागत योग्य है। यह यूनियन के टीमवर्क और यूनियन-प्रबंधन के बेहतर संबंधों का परिणाम है। महासचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि बोनस के साथ रोजगार सृजन की नीति का निर्णय भी महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ जोरदार स्वागत मौके पर नंदलाल सिंह, अरुण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.