प्रयागराज, जून 19 -- प्रयागराज। औद्योगिक कल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्य अभियंता राजेश कुमार से भेंट कर नैनी समेत पूरे जिले में बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए उनका आभार जताया। संघ के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि प्रदेश में रिकॉर्ड बिजली मांग के बावजूद औद्योगिक क्षेत्रों को अपेक्षाकृत बेहतर आपूर्ति मिल रही है। इस दौरान डीएन मिश्रा, अंकिता गौर, मनीष केसरवानी, अविनाश द्विवेदी आदि मौजूद रहे। इसके बाद बिजली विभाग के अफसरों अधीक्षण अभियंता केके सारस्तव, एक्सईएन रचित खन्ना और एसडीओ मदन कुमार के साथ उद्यमियों ने बैठक की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...