बिहारशरीफ, अप्रैल 12 -- बेहतर प्रबंधन से सुदूर इलाकों में भी पहुंचायी जा सकती हैं आधुनिक चिकित्सीय सेवाएं टीकाकरण व इमरजेंसी में ड्रोन से दवाएं पहुंचाकर रोगियों की बचायी जा सकती है जान अहमदाबाद में डॉक्टरों को बताये गये स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में प्रबंधकीय उत्कृष्टता के गुर दक्ष चिकित्सकों ने दिए अपने विचार, कहा-इसमें हमेशा नया सोचने की जरूरत फोटो : फैसल केके 09 : आईआईएम अहमदाबाद में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में प्रबंधकीय उत्कृष्टता का प्रशस्ति पत्र लेते बरबीघा अस्पताल प्रभारी व जनरल फिजिसियन डॉ. फैसल अरशद व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। आज के समय में सुदूर इलाकों में चिकित्सीय सेवाओं को तुरंत पहुंचाना चुनौती बनी हुई है। मोबाइल व अन्य माध्यमों से रोगी की देखरेख की जा सकती है। लेकिन, उन तक दवाएं व अन्य आवश्यक सामग्रियां पहुंचाना बहुत ही दि...