मिर्जापुर, अप्रैल 7 -- जमालपुर। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सहिजनी में मंगलवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीईओ देवमणि पांडेय ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत सफलता की सीढ़ी है। कक्षा पांच में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को ग्राम प्रधान नरसिंह चौहान के सौजन्य से साइकिल प्रदान किया गया। प्रथम स्थान दिलीप, द्वितीय स्थान आस्था एवं तृतीय स्थान ईशान ने प्राप्त किया। इसके साथ ही एक से लेकर चार तक की कक्षाओं में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल प्रदान कर बीईओ ने पुरस्कृत किया। कक्षा पांच के बच्चों ने नशा मुक्ति नाटक के माध्यम से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर लोगों को नशा ...