कोडरमा, मार्च 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना एवं 15वें वित्त आयोग (स्वास्थ्य मद) से संबंधित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बेहतर प्रदर्शन नहीं करने वाले आयुष्मानकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोडरमा में तीनों पालियों में अस्पताल को सक्रिय रूप से संचालित करने का निर्देश दिया। सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने-अपने अस्पतालों में बेसिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में उप विकास आयुक्त रवि जैन, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, उपाधीक्षक डॉ. रंजीत, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पी. मिश्रा, डीपीएम महेश कुमार, डीपीसी आयुष्मान भारत सुमित सिन्हा सहित सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।...