सीतामढ़ी, मई 12 -- परिहार। एग्रीस्टैक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री कार्य को सफलतापूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से पूरा कराने पर परिहार अंचलाधिकारी (सीओ) ज्योति कुमारी को जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में डीएम रिची पांडे ने उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं प्रशासनिक दक्षता की सराहना करते हुए यह सम्मान प्रदान किया हैं। इस अवसर पर सीओ ने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है। इस कार्य में अंचल कर्मियों, राजस्व कर्मचारियों एवं संबंधित अधिकारियों का सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सरल तरीके से उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। आगे भी आम लोगों की समस्याओं के समाधान एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी निष्ठा क...