मधेपुरा, मार्च 11 -- मधेपुरा, नगर संवाददाता। शिक्षा विभाग की ओर से राज्य में मधेपुरा जिले के बेहतर प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री ,उपमुख्यमंत्री व संसदीय कार्य मंत्री ने भूरि-भूरि सराहना की। मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा के दौरान पुलिस लाइन में लगाए गए स्टॉल में जिले के शिक्षा विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा विभाग के प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग इंस्पायर अवार्ड,पीटीएम, हरित क्रांति एवं शिक्षा विभाग के अन्य कार्य की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मधेपुरा जिला शिक्षा की ओर काफी लगनशील है। निरीक्षण के क्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कई शिक्षकों को देखते ही उपमुख्यमंत्री ने कहा कि छात्र जीवन के साथी को आज हम शिक्षक के रूप में देख...