अंबेडकर नगर, मार्च 16 -- अम्बेडकरनगर। प्रदेश में 100 मीटर की दौड़ मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भगोला के छात्र सिराज अली को खण्ड शिक्षा अधिकारी कटेहरी प्रिया पाठक ने ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक मयाराम त्यागी ने सिराज अली की इंटर तक की पढ़ाई का समस्त खर्च वहन करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जो भी छात्र छात्राएं विद्यालय एवं जिले का नाम खेल, शिक्षा या अन्य किसी विधा में रोशन करते हैं उन्हें भी इंटर तक की शिक्षा और सम्मान दिया जाएगा। प्रधानाध्यापक ने सिराज अली के पिता महताब अली को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान ब्लॉक व्यायाम शिक्षक कटेहरी दलजीत सिंह, गुलाब चंद, रीता देवी, सुमन कुशवाहा, सीमा गौतम एवं रीता देवी तथा शिक्षामित्र रीता यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.