गाज़ियाबाद, दिसम्बर 2 -- मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज में एमडीएस छात्रों के लिए पीजी डे का आयोजन किया गया। इसमें 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने डांस, गायन और फैशन सहित अन्य कार्यक्रमों में प्रतिभा दिखाई। कॉलेज के चेयरमैन आरपी चढ्डा और अर्पित चढ्डा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उत्साह बढ़ता है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. देवीचरण शेट्टी ने सभी को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.