पीलीभीत, मार्च 18 -- पीलीभीत। एलएचएसएफ क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार को पीलीभीत क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जनपद के अंडर-16 खिलाड़ियों का क्रिकेट ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में उन्हीं खिलाड़ियों को मौका दिया गया, जिन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पोर्टल पर पूर्व में अपना पंजीकरण कराया था। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की प्रतिभा का बारीकी से आकलन किया गया। बल्लेबाजी में दक्ष खिलाड़ियों से बल्लेबाजी कराई गई, जबकि गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ियों से गेंदबाजी कराकर उनकी क्षमता परखी गई। चयनकर्ताओं ने तकनीक, फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी आगे मंडल स्तरीय क्रिकेट ट्रायल के लिए बरेली भेजे जाएंगे, जहां उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का एक और मौका मिलेगा। ट्रायल का संचालन पीलीभीत क्रिकेट एसोसिएशन...