दरभंगा, मार्च 29 -- लहेरियासराय। लहेरियासराय के बेलवागंज में ओम किंग्स क्लब की ओर से रामनवमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण भी किया गया। क्लब के अध्यक्ष विनय कुमार गोस्वामी ने बताया कि हिंदुत्व को बढ़ाने और जागने के लिए व सनातन धर्म की ओर कदम बढ़ाने के लिए पुरस्कार वितरण किया जाता है। इसमें अच्छी झांकी, अखाड़ा व बेहतर शक्ति प्रदर्शन करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाता है। उन्होंने बताया कि 10 वर्ष से पहले लहेरियासराय में मात्र छह अखाड़े हुआ करते थे जो बढ़कर 19 हो गये हैं। पहले दो झांकी निकाली जाती थी, जो बढ़कर 10 हो गई है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में विशाल कुमार, राजन मिश्रा, हिमांशु मिश्रा सहित मोहल्लेवासियों का अहम योगदान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...