मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बीआरसी परिसर में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को प्रखंडस्तरीय गणित ओलंपियाड, क्विज और चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन के बाद बीडीओ मनोज कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। गणित ओलंपियाड सृष्टि सुमन, सूरज कुमार, चेतन आनंद, प्रशांत कुमार साह, प्रश्नोत्तरी में राधिका कुमारी, प्रत्यूष राज, मुस्तकीम खातून, विशाल कुमार और चित्रकला में सोनाक्षी कुमारी, मो. शाहनवाज, कोमल भारती व दिव्यांश राज प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का सफल संचालन में शिक्...