रांची, मार्च 7 -- मांडर, प्रतिनिधि। पीएमश्री स्कूल हेसमी मांडर में शनिवार को विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के उद्देश्य से खेलकूद एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मांडर की अंचलाधिकारी चंचला कुमारी उपस्थित रहीं। वहीं प्रखंड प्रमुख फिलिप तिग्गा, जिला परिषद सदस्य सहित कई गणमान्य लोग व ग्रामीण भी मौजूद रहे। खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक सहित कई खेल स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से भर गया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.