मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- औराई। थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वंशीधर ब्रजवासी, डॉ. अर्जुन राय, रामसूरत राय, डॉक्टर सुरेंद्र राय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 बच्चों को नकद देकर सम्मानित किया। वहीं, खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को मेडल दिया गया। इस मौके पर *डॉ. जाहिद, तारिक इमाम, मुंतजिर हसन उर्फ शक्कू, मो. एजाज, मो. हीरा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...