मैनपुरी, मई 9 -- शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली परिषदीय स्कूल में कार्यरत शिक्षिका नम्रता यादव को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र दिया गया और समाजिक क्षेत्र में दिए जा रहे उनके योगदान को सराहा गया। नम्रता सामाजिक सरोकार और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। श्रीदेवी मेला एवं ग्राम्य सुधार प्रदर्शनी में आयोजित महिला सम्मेलन में नम्रता यादव को बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित करने का फैसला किया गया था। इसी के तहत शनिवार को उन्हें उनके आवास पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉक्टर केके यादव ने कहा कि सामाजिक योगदान में प्रत्येक पुरुष और महिला को अपनी भूमिका का निर्वहन करते रहना चाहिए। परिवार और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के अलावा हमारी सामाजिक जिम्मेदारियां भी ...