चित्रकूट, मार्च 21 -- चित्रकूट। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिवरामपुर में जनपद स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें परिषदीय स्कूलों के एआरपी, शिक्षक, डायट के प्रशिक्षु व प्रवक्ताओं ने कला, क्राफ्ट एवं संस्कृति से संबंधित नवाचारों व टीएलएम का प्रदर्शन किया। सर्वश्रेष्ठ नवाचारों का अभिलेखीकरण कर उनकी पुस्तिका एवं डिजिटल डायरी तैयार की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य बीएसए बीके शर्मा ने दीप प्रज्जवलन कर किया। उन्होंने कहा कि कला शिक्षा छात्रों में रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का पोषण करती है। कलात्मक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को लीक से हटकर सोचने, नए विचारों का पता लगाने और खुद को अनूठे तरीकों से व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यह कौशल न केवल कलात्मक प्रयासों के लिए महत्वपूर्ण है, ...