मेरठ, अप्रैल 27 -- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में रोबोटिक्स किक्स्टार्ट-ए 20 ऑवर्स वर्कशाप का अंतिम सत्र व्यावहारिक रहा। विद्यार्थियों ने माइक्रोकंट्रोलर्स व रोबोटिक्स सिस्टम के उन्नत आयामों को समझा। 10 दिवसीय इस कार्यशाला का संचालन कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के संरक्षण, निदेशक डॉ. नीरज सिंघल व संयोजक डॉ. शिवम गोयल के मार्गदर्शन में किया गया। मुख्य अतिथि विवि के डीन साइंस व कोऑर्डिनेटर आईक्यूऐसी प्रो. हरे कृष्णा रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर कम्युनिकेशन स्किल्स और बेहतर टेक्निकल स्किल्स डेवलप करने के लिए प्रेरित मार्गदर्शन किया। प्रतिभागियों को सेंसर इंटीग्रेशन एवं थ्रीडी प्रिंटर जैसे विषयों का प्रैक्टिकल अनुभव कराया गया। यह भी पढ़ें- ईसी की बैठक में 162 महाविद्याल...