बागपत, फरवरी 14 -- बड़ौत। नगर के सीसीएस इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में फ़ेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीकांत शर्मा द्वारा फीता काटकर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यालय के निदेशक डॉ. संजीव आर्य एवं उपनिदेशक अजीत कुमार सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य, गीत एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। अंकित रूहेला, सुभाषवीर, राहुल सिंह, सागर कुमार, परणीता पंवार, अंशु तोमर, मोनिका तोमर, कविता सरोहा, रेखा शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...