मैनपुरी, जून 6 -- नगर पंचायत के दस वार्ड क्षेत्रों में जनगणना कार्य को पूरी जिम्मेदारी व लगन के साथ निर्धारित समय से पहले पूरा करने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को सम्मानित किया गया। नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में एसडीएम व प्रभारी ईओ गोपाल शर्मा और चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव ने सभी को माला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया। जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 23 प्रगणकों और 5 सुपरवाइजरों को सम्मानित किया गया। इनमें अनुज पाल, अक्षय कुमार, अभिनव यादव, अरुण प्रकाश, अवनीश कुमार, रविकांत अवस्थी, देवेश कुमार, पंकज कुमार, विशाल सिंह, सतेंद्र सिंह, सौरभ पाल, अंशुमान मिश्रा, अखिल कुमार द्विवेदी और रोहित कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। यह भी पढ़ें- बेहतर जनगणना कार्य करने पर प्रगणक व पर्यवेक्षक सम...