मेरठ, मई 8 -- वृंदावन स्थित ऑडिटोरियम बृज कला केंद्र में नेशनल फिजियोथेरेपी कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ, जिसमें अलग अलग राज्यों से डॉक्टर्स और स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। डॉक्टर्स ने अपने लेक्चर द्वारा कई जोड़ों व मांसपेशियों की जटिल समस्याओं के बारे मे जानकारी दी। गलत लाइफ स्टाइल और कम शारीरिक गति विधि, गलत पोस्चर की वजह से ज्यादातर लोगों में दर्द की समस्या आम होती जा रही है। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्याम सुन्दर शर्मा ने सम्मान समारोह में डॉक्टर्स को बेहतर चिकित्सा देने और उम्दा अनुभव के आधार पर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में डॉ. अतुल चौहान, डॉ. राहुल पाराशर, न्यूरो सर्जन डॉ. भूपेंद्र सिंह को अवार्ड से सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...