कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर। एचबीटीयू में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) पर केंद्रित एक दिवसीय कार्यशाला में विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को बताया कि उद्योग केंद्रित एआई कौशल का विकास करना बेहद जरूरी है। भविष्य में उन्हें ही बेहतर करियर मिलेगा जो एआई टेक्नोलाजी और टूल का प्रयोग करेंगे। एचबीटीयू के एचआरडी सेल की ओर से आइईईई स्टूडेंट ब्रांच और इकिगाई स्कूल ऑफ एआई की मदद से आयोजित कार्यशाला के मुख्य वक्ता व एआई ट्रेनर पवन सचान और सौरभ कुमार ने छात्र-छात्राओं को एजेंटिक एआई, डिजिटल मार्केटिंग टूल्स और उद्योग में एआई के बढ़ते महत्व को बताया। ​कार्यशाला के समन्वयक प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि इसमें कुल 180 छात्रों ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- प्रतिस्पर्धी दौर में सॉफ्ट स्किल्स ही सफलता की कुंजी: प्राचार्य जिनमें एचबीटीयू के 151 छात्रों के अलावा ...