सीतामढ़ी, जनवरी 29 -- सीतामढ़ी। जगन्नाथ सिंह महाविद्यालय चन्दौली में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार गौड़ ने किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में विगत वर्ष उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य करने वाले शिक्षकों में डॉ. शैलेश कुमार सिंह, प्रो. नवल किशोर, डॉ. हारून रसूल, डॉ. रूपेंद्र कुमार एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों में प्रधान सहायक अभिषेक कुमार, एकाउंटेंट आभास कुमार को सम्मानित किया गया। वहीं महाविद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.