बेहतर कार्य के लिए पुलिसकर्मी को मिला सम्मान
संतकबीरनगर, मई 24 -- सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना बेलहरकला में तैनात हेड कांस्टेबल कामेश्वर सिंह को उनकी उत्कृष्ट कार्यकुशलता, कर्तव्यनिष्ठा और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए कॉप ऑफ द मंथ के खिताब से नवाजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। थाना बेलहरकला में तैनाती के दौरान हेड कांस्टेबल कामेश्वर सिंह ने व्यक्तिगत रुचि लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और लगन के साथ किया। उन्होंने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और निरोधात्मक कार्रवाई के तहत कई महत्वपूर्ण मामलों को दर्ज कराने में सफलता हासिल की। आबकारी अधिनियम और जुआ अधिनियम के तहत कई गंभीर मुकदमे पंजीकृत किए गए। इन ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से जहां एक ओर अवैध धंधों में लिप्त अपराधियों के हौसले पस्त हुए, वहीं दूसरी ओर आम जनता के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.