पटना, मार्च 20 -- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) ने विभागीय कार्यों के सफल क्रियान्वयन और उत्कृष्ट योगदान के लिए 23 महिला पदाधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह ने विभागीय सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर उनके कार्यों की सराहना की। विभाग में कार्यरत राष्ट्रीय स्तर की महिला कबड्डी खिलाड़ी संतोषी कुमारी को खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि यह अवसर केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं के सशक्तीकरण के प्रति हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आठ से 22 मार्च तक मनाया जा रहा 'जल महोत्सव' सशक्त समाज, समृद्ध भविष्य एवं महिलाओं के अदम्य साहस का उत्सव है। मंत्री द्वारा सम्मानित म...