चक्रधरपुर, अप्रैल 16 -- चक्रधरपुर। आयुष्मान भारत में बेहतर कार्य करने को लेकर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा को बुधवार को रांची में सम्मानित किया गया। रांची में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के चीफ सेक्रेटरी पंकज शर्मा के हाथों प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. अंशुमान को डिजिटल स्वास्थ्य प्रणालियों और सेवा वितरण को सुदृढ़ करने की दिशा में किए गए अनुकरणीय प्रयासों, समर्पण और प्रतिबद्धता को मान्यता देते हुए उन्हें बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सही मायने में मेरे टीम के सभी सदस्यों का है। यह भी पढ़ें- डिजिटल हेल्थ सेवा के लिए एकीकृत डैशबोर्ड और कंट्रोल रूम होंगे स्थापित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.