गोरखपुर, अप्रैल 5 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना परिसर में रविवार को थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने चौकीदारों को उनके कर्तव्यों के बेहतर निर्वहन के लिए आवश्यक सामग्री वितरण की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खोराबार सुधांशु सिंह ने थाना क्षेत्र के चौकीदारों को पहचान पत्र, लाल गमछा एवं सीटी देकर कर्तव्यों का बोध कराया। उन्होंने कहा कि चौकीदार ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं, इसलिए उनकी पहचान और सुविधा सुनिश्चित करना जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.