पूर्णिया, अप्रैल 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।मुख्तरखाना में नई परंपरा की शुरुआत करते हुए अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अवधेश तिवारी के बेहतरीन कार्यकाल के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के नवनिर्वाचित वरिष्ठ सदस्य अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने की, जबकि मंच का संचालन अधिवक्ता अरुण भास्कर उर्फ गौतम वर्मा ने किया। समारोह की शुरुआत पूर्व अध्यक्ष को माला चादर एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अवधेश तिवारी ने कहा कि मैं अपने पूरे कार्यकाल में समर्पित भाव से और ईमानदारी पूर्वक कार्य किया हूं। मौके पर संघ की उपाध्यक्ष प्रमिला महतो, संयुक्त सचिव अमित उपाध्याय, बबीता चौधरी, आशुतोष झा, सुष्मिता राय, प्रवीण पासवान, सुशील झा, राजेश कुमार झा, मुस्ताक अहमद, संजीव सिन्हा, मनोज झा, संगीता ठाकुर, डोली कुमारी, आस्थ...