इटावा औरैया, मार्च 7 -- राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इस कार्य में बीएलओ लगे हुए हैं । इसमें बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ को पुरस्कृत किए जाने का निर्णय लिया गया है। ऐसे 8 बीएलओ को पुरस्कार किया जाएगा। इस व्यवस्था के अनुसार एक बीएलओ को प्रथम, एक को द्वितीय और एक बीएलओ को तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा जबकि पांच बीएलओ को सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। अपर जिलाधिकारी अभिनंदन श्रीवास्तव ने बताया कि योगेंद्र सिंह को प्रथम पुरस्कार 10000 रुपए, सत्य प्रकाश को द्वितीय पुरस्कार 8000 रुपए और स्वाति शर्मा को तृतीय पुरस्कार के रूप में 8000 रुपए दिए जाएंगे जो उनके खातों में पहुंचेंगे। इसी तरह पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में बेहतर कार्य करने के लिए विकास द्विवेदी, सर्वेश कुमार, अनूप ...