कुशीनगर, मार्च 8 -- कुशीनगर। कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड बैंक एवं रोटरी क्लब कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या के अवसर पर नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को कुशीनगर इन रेस्टोरेंट में किया गया। इसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्षा किरन राकेश जायसवाल ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के विकास का आधार है। शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी जितनी बढ़ेगी, समाज उतना ही प्रगतिशील होगा। रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल ने कहा कि रोटरी समाज के आधी आबादी को उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त करता है। सह संरक्षक वाहिद अली ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सफलता की छाप छो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.