मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखाड़ाघाट स्थित गायत्री नगर के गायत्री शक्तिपीठ सभागार में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान सह जन प्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर विधायक रंजन कुमार, एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी शामिल हुए। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया।बोचहा विधायक बेबी कुमारी, महापौर निर्मला देवी, एलएनटी कॉलेज के प्राचार्य ममता रानी, डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ. ज्योति दास, डॉ. मीनाक्षी मिनल को तिलक-चंदन लगाया गया। सभी को गायत्री मंत्र का चादर ओढ़ाकर पंडित श्रीराम शर्मा द्वारा लिखित युग साहित्य पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। जिला समन्वयक ओमप्रकाश गुप्ता ने नारी सशक्तीकरण में अखिल विश्व गायत्री परिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.