मधुबनी, जनवरी 28 -- लदनियां। अपराध पर अंकुश व अच्छे कार्यों के लिए जिला पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार ने इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अनूप कुमार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने अपने कार्यकाल में अपराध पर अंकुश लगाने में कई सफलता पाई है, जो इनकी निष्ठा व लगनशीलता को प्रदर्शित करती है। इसी वजह से पुलिस महकमे ने इनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए इनके कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। इस बारे में बात करने पर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्राप्त होना गौरव की बात है। इससे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली है। लोगों ने इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.