बेहतर कार्यप्रणाली व जवाबदेही से विकास योजनाओं को मिलेगी गति : आयुक्त
गढ़वा, मई 30 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने शनिवार को बंशीधरनगर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल और रमना प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व प्रशासनिक व्यवस्था की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, समयपालन और जवाबदेही पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्यप्रणाली से विकास योजनाओं को गति मिलेगी। हर मरीज को समय से गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित किया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान अस्पताल और प्रखंड कार्यालय दोनों जगह समस्या सामने आने पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को सख्त चेतावनी दी। आयुक्त ने प्रखंड कार्यालय और अनुमंडलीय अस्पताल में कर्तव्य निर्वहन से अनुपस्थित कर्मियों का निरीक्षण के दिन का वेतन स्थगन का निर्देश दिया。 यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.