भदोही, अप्रैल 26 -- बेहतर काम को 1492 कार्यकत्रियों को मिला स्मार्ट फोन0 स्मार्ट फोन से अब विभागीय काम में आएगी तेजी0 पांच वर्ष पूर्व मिला मोबाइल हो चुका था खराबज्ञानपुर, संवाददाता।बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की तरफ से पोषण अभियान के तहत जिले की 1492 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 36 मुख्य सेविकाओं को नया स्मार्ट फोन वितरित किया गया। स्मार्ट फोन मिलने के बाद अब विभागीय काम तेज हो गया है। पांच वर्ष पूर्व मिला फोन खराब हो गया था। ऐसे में शासन से आए स्मार्ट फोन को कार्यकत्रियों और मुख्य सेविकओं में जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र द्वारा वितरित कर दिया गया।स्मार्ट फोन के अलावां हर महीने 200 रुपये का डाटा भी मिलेगा। इससे विभागीय कार्य को बेहतर ढंग से कर सकेंगे। जिले में कुल 1492 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्...