मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- ​मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जिला प्रशासन, जिला न्यायाधीश एवं उनकी टीम के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाली महिलाओं को जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक रेहान अशरफ ने कहा कि आज के दिन हम जिले की हर उस महिला को सलाम करते हैं, जो समाज को मजबूती दे रही हैं।​सम्मानित होने वाली महिला कर्मियों में औराई की एएनएम किरण कुमारी, बंदरा की एएनएम विभा कुमारी, बोचहां की जीएनएम श्वेता डांगी, सकरा की एफपीसी शशि मुक्ता, सदर अस्पताल की डीईओ निशा कुमारी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...